फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, बीएड छात्रा की मौत

विज्ञापन
मृतक प्रीति। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। महादेव नगर की पुलिया के पास अनियंत्रित तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार बीएड छात्रा की मौत हो गई जबकि मृतका की मां समेत दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन

कुंडेश्वरी निवासी प्रीति (21) अपनी मां सुधा देवी के साथ रविवार शाम करीब आठ बजे गाजियाबाद से ट्रेन से आई थी। इसके बाद दोनों ई-रिक्शा से कुंडेश्वरी जा रहे थे। ई-रिक्शा पर कुंडेश्वरी निवासी दो अन्य लोग संजय व उसकी पत्नी सरोज भी जा रहे थे।
कुंडेश्वरी रोड पर महादेव नगर की नहर के पास अनियंत्रित तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार प्रीति की मौत हो गई, जबकि मृतका की मां सुधा देवी और ई-रिक्शा पर सवार संजय व सरोज घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को घर भेज दिया गया। मृतका प्रीति बीएड फाइनल ईयर की छात्रा थी। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक भी फरार हो गया। हादसा करने वाले वाहन की पहचान नहीं हो सकी है। आईटीआई थाना पुलिस वाहन का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें