फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवम की शवयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

विज्ञापन
शक्तिफार्म टैगोरनगर में दिवंगत शिवम विश्वास के पिता श्याम प्रसाद विश्वास से मिलकर शोक जताते विध - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। पूर्व जिला पंचायत सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मालती विश्वास के बड़े बेटे शिवम विश्वास की सड़क हादसे में मृत्यु होने के बाद शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। शिवम की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ा। क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि और नेता उनकी अंतिम यात्रा में पहुंचे।
विज्ञापन

शक्तिफार्म के टैगोरनगर गांव निवासी शिवम विश्वास व उनके मित्र गुरुग्राम निवासी विशाल हालदार बृहस्पतिवार को हल्द्वानी से रुद्रपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में टांडा जंगल के बीच ट्रक ने उनकी इनोवा कार को टक्कर मार दी थी।
इससे इनोवा के परखच्चे उड़ गए। इनोवा में सवार शिवम विश्वास एवं उसके साथी विशाल हालदार गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें तत्काल रुद्रपुर के मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

डॉक्टर ने शिवम को मृत घोषित कर दिया था। जबकि विशाल को हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया था। शुक्रवार को शिवम का अंतिम संस्कार टैगोरनगर के मुक्तिधाम पर हुआ।
शिवम की अंतिम यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार, विधायक सौरभ बहुगुणा, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार की सलाहकार समिति के सदस्य सुरेश गंगवार, पूर्व विधायक नारायण पाल, कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व चेयरमैन किरण मंडल, कांग्रेस के प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह, सितारगंज पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे, राज्य आंदोलनकारी फकीर सिंह कन्याल, ब्लाक प्रमुख पति पलविंदर सिंह, उपकार सिंह बल, सुखदेव सिंह, मृदुल त्रिपाठी, आप नेता अजय जायसवाल आदि थे।
शिवम के नाम पर बनेगी सड़क
जिपं अध्यक्षा ने की सिरसा मोड़ पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम से भव्य द्वार बनाने की घोषणा
शक्तिफार्म। जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार ने शिवम विश्वास के नाम पर सड़क बनवाने की घोषणा की। स्व. सुकांत ब्रहृम और बैकुंठपुर गांव के पूर्व प्रधान स्व. श्यामल सरकार की स्मृति में उनके नाम से भी संपर्क मार्गों का निर्माण कराया जाएगा।
उन्होंने सिरसा मोड़ पर आजाद हिंद फौज के संस्थापक स्व. नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर भव्य प्रवेश द्वार बनाने की भी घोषणा की। जिला पंचायत अध्यक्ष गंगवार ने कहा कि पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय ब्रह्म, पूर्व प्रधान स्वर्गीय सरकार एवं युवा समाजसेवी स्वर्गीय विश्वास हमेशा से ही क्षेत्र एवं बंगाली समुदाय के विकास में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें