फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हाईवे पर बाइक रपटने से युवक की मौत, रुद्रपुर से लौटते समय उत्तमनगर के पास हुआ हादसा

Tue, 15 Aug 2023 04:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर

सार

र्तमान में आशीष एक टेलीकॉम कंपनी का काम करता था। रविवार शाम आशीष अपने साथी दीपू के साथ बाइक से रुद्रपुर किसी काम के लिए गया था। रात को लौटते समय सितारगंज हाईवे पर उत्तमनगर के समीप सड़क पर फैले पानी में बाइक फिसल कर रपट गई।
विज्ञापन
मृतक मनीष।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की रविवार रात सितारगंज हाईवे पर उत्तम नगर के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


मूलरूप पीलीभीत जनपद के रामनगरा निवासी आशीष मंडल (28 वर्ष) पिछले कई वर्षों से यहां गुरुग्राम गांव में रह रहा था। पांच वर्ष पूर्व उसका ममता से विवाह हुआ और उनकी दो बेटियां हैं। वर्तमान में आशीष एक टेलीकॉम कंपनी का काम करता था। रविवार शाम आशीष अपने साथी दीपू के साथ बाइक से रुद्रपुर किसी काम के लिए गया था। रात को लौटते समय सितारगंज हाईवे पर उत्तमनगर के समीप सड़क पर फैले पानी में बाइक फिसल कर रपट गई। गंभीर चोट के कारण बेहोश हो गया। दीपू ने 108 एंबुलेंस से उसे किच्छा सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पिता सुरेश की भी पांच साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
भूरारानी में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मूलरूप से गांव अंजनी, सिरौली जिला बरेली निवासी धर्मेंद्र (22) पिछले करीब 10 साल से शहर के अंबिका विहार भूरारानी में किराए पर परिवार के साथ रहता था। वह इंदिरा कॉलोनी स्थित एक टेंट हाउस में काम करता था। रविवार रात ड्यूटी के बाद वह बाइक से घर जा रहा था। घर से कुछ दूर पहले सामने से आ रही टैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उसके तीन भाई और तीन बहन हैं। सभी अविवाहित हैं। पिता की कई साल पहले मौत हो गई थी। जबकि मां उनके साथ रहती हैं। एसएचओ विक्रम राठौर का कहना है कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


ई-रिक्शा चार्ज करते समय लगा करंट, चालक की मौत
धीमरखेड़ा पार का मझरा निवासी पंकज कुमार (30) पुत्र जगरूप सिंह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। रविवार रात करीब साढ़े 8 बजे वह ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करने के लिए बोर्ड में तार लगा रहा था। अचानक करंट लगने से वह अचेत होकर जमीन पर गिर गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे एलडी भट्ट राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा किया। सोमवार को पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के चाचा गणेश सिंह ने बताया कि अस्पताल में मरीज के इलाज में लापरवाही बरती गई है। तीन साल पहले मृतक का विवाह ग्राम हरिनगर कुंडेश्वरी निवासी रेखा के साथ हुआ है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी, एक वर्षीय बेटा, पिता, छोटा भाई राजकुमार को छोड़ा है। मृतक की मां प्रेमवती की मृत्यु हो चुकी है। परिवार में वह अकेला कमाने वाला था।

ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल, रेफर
श्रीपुर बिचवा निवासी रमेश चंद (56) पुत्र गोपी चंद रविवार देर शाम खटीमा बाजार से स्कूटी पर घर लौट रहे थे। इसी बीच कंजाबाग रोड पर ट्रैक्टर चालक स्कूटी को टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें