फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूकबधिर संवासिनों के साथ अत्याचार पर महिला मोर्चा मुखर

Thu, 22 Sep 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा ने कलक्ट्रेट में धरना दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
। देहरादून के केदारपुरम में मूकबधिर संवासिनी महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार और शारीरिक शोषण के खिलाफ बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। उन्होंने प्रभारी डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर मामले की सीबीआई जांच कराने और प्रदेश सरकार को भंग किए जाने की मांग की।
विज्ञापन



कलक्ट्रेट में धरनास्थल पर भाजपा नेत्रियों ने कहा कि केदारपुरम में मूकबधिर संवासिनी महिलाओं के साथ कुछ लोगों ने दुराचार किया और उनका गर्भपात करा दिया। इसके बावजूद सरकार सोई रही। महिलाओं के साथ घृणित अपराध ने देवभूमि को शर्मसार किया है। राज्य सरकार महिलाओं के साथ अत्याचार रोकने में नाकाम साबित हो रही है।


धरना प्रदर्शन में विधायक राजेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष पूनम अग्रवाल, रेखा शर्मा, सपना अरोरा, पूजा कालड़ा, शशि शुक्ला, राजकुमारी गिरी, उत्तम दत्ता, नत्थूलाल गुप्ता, तरुण दत्ता, प्रतिभा रघुवंशी, लता सिंह, श्वेता मिश्रा, विमला गंगवार, फरजाना बेगम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें