फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
मृतका किरन की फाइल फोटो। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। ग्राम गिन्नीखेड़ा में एक महिला का शव उसके घर में पंखे से लटका मिला। मृतका के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर उसके ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। खबर लिखे जाने तक मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

मुरादाबाद के थाना कटघर के ग्राम देहरी निवासी किरन का विवाह 22 वर्ष पूर्व ग्राम गिन्नीखेड़ा निवासी शिवकुमार के साथ हुआ था। उसका पति एक फैक्ट्री में काम करता है। परिवार में एक बेटी अंजलि के अलावा तीन बेटे गुलशन, विशाल और नरेश हैं। किरन अपनी बहन के साथ दिल्ली में रहती थी। आठ मार्च को ही वह अपने घर लौटी थी। 18 मार्च को उसका पति और तीनों बेटे काम कर गए हुए थे।
बेटी अंजलि किसी काम से पड़ोस में गई हुई थी। शाम करीब चार बजे वह घर लौटी तो उसकी मां का शव पंखे से लटका हुआ था। जानकारी होने पर शिवकुमार और उसके पुत्र भी वहां पहुंच गए। सूचना पर पैगा चौकी प्रभारी मनोज देव भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

उधर, मृतका के भाई जीवन ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन को प्रताड़ित करते रहते थे। इस बारे में कई बार उसकी बहन शिकायत कर चुकी थी। ससुरालियों के उत्पीड़न के कारण वह अपनी ननद के पास दिल्ली में रहती थी। 18 मार्च को उसकी बहन ने फोन कर बताया कि ससुराली उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और उसकी हत्या की योजना बना रहे हैं।
जीवन का आरोप है कि ससुरालियों ने ही उसकी बहन की हत्या की है। पैगा चौकी प्रभारी मनोज देव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही किरन की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें