फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसपुर में बनेगा एफएम रेडियो आकाशवाणी केंद्र

विज्ञापन
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय रोहेला। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
जसपुर में एफएम रेडियो आकाशवाणी केंद्र की स्थापना के लिए सूचना प्रसारण मंत्रालय ने वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। भूमि अधिग्रहण एवं भूमि खरीद की प्रक्रिया की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएम ने एसडीएम को पत्र भेजकर रेडियो स्टेशन की स्थापना के लिए डेढ़ एकड़ भूमि उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय रोहेला ने बताया कि उन्होंने जसपुर में रेडियो स्टेशन की स्थापना के लिए वर्ष 2014 से प्रयास शुरू किए थे। 10 फरवरी 2020 को सूचना प्रसारण मंत्रालय शास्त्री भवन नई दिल्ली की उपसचिव पदमजा वशिष्ठ ने उन्हें पत्र भेजकर अवगत कराया है कि मंत्रालय की समिति की बैठक में जसपुर में स्टूडियो एवं 10 किलो वाट एफएम रेडियो स्टेशन स्वीकृत किया गया है।
आकाशवाणी ने भूमि अधिग्रहण एवं उपकरण खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस एफएम आकाशवाणी रेडियो केंद्र के मार्च 2022 तक पूर्ण होने की संभावना है। भारत सरकार ने 15 करोड़ की पहली किस्त जारी कर दी है। आकाशवाणी केंद्र में 150 से अधिक कर्मचारी कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री, भाजपा नेता स्वर्गीय अरुण जेटली व स्मृति ईरानी, प्रकाश जावड़ेकर का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें