दिनेशपुर के नेताजीनगर गांव में एक खाली प्लाटिंग से शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालत में युवक का शव मिला। सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दिनेशपुर के नेताजीनगर गांव स्थित एक प्लाटिंग की खाली पड़ी भूमि में शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालत में करीब 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह स्थानीय लोगों ने शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसपर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सपन राय (40), पुत्र गुरुपद राय, निवासी वार्ड नंबर-9, दिनेशपुर के रूप में हुई है। घटनास्थल से मृतक की बाइक भी बरामद हुई है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने कहा कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है।