फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: कार में मिला युवक का शव...माथे और गर्दन पर गहरे निशान, परिवार ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 17 Aug 2026 01:41 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

काशीपुर के रामनगर रोड पर राजपुर-प्रतापपुर के पास देर रात सड़क किनारे खड़ी कार में मिले शव की पहचान कुंडेश्वरी के बाजावाला निवासी टेंट व्यवसायी संजीव (26) के रूप में हुई है। परिजनों ने माथे और गर्दन पर गहरे घावों के आधार पर हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : Crime Demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर शहर के रामनगर रोड पर राजपुर-प्रतापपुर के पास देर रात सड़क किनारे खड़ी कार में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम बाजावाला निवासी संजीव (26) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संजीव की रामनगर के थारी क्षेत्र में टेंट की दुकान है। परिजनों के अनुसार, संजीव के माथे पर चोट और गर्दन पर गहरा घाव था, जिसके चलते उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच राजपुर-प्रतापपुर के पास सड़क किनारे कार में संजीव का शव पड़ा मिला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें