फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: रुद्रपुर में भारतीय मजदूर संघ का प्रदर्शन, डीएम के माध्यम से पीएम को सौंपा ज्ञापन; 11 मांगें उठाईं

Mon, 17 Aug 2026 01:28 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में भारतीय मजदूर संघ ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत सोमवार को प्रदर्शन किया। संघ ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को 11 सूत्री ज्ञापन भेजकर श्रमिकों की लंबित मांगों पर तत्काल विचार करने की मांग की है।
विज्ञापन
मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में श्रमिकों की लंबित मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने सोमवार को राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। उधम सिंह नगर में संघ की जिला इकाई की ओर से जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर श्रमिक हितों से जुड़ी 11 मांगें उठाई गईं। संघ ने मांगों पर तत्काल विचार कर आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की।

विज्ञापन


रुद्रपुर कलेक्टर परिसर के बाहर प्रदर्शन करते हुए कहा कि अखिल भारतीय स्तर पर न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित करने, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की वेतन सीमा 21 हजार से बढ़ाकर 42 हजार रुपये करने और न्यूनतम ईपीएस पेंशन 7,500 रुपये प्रतिमाह करने की मांग की गई। पेंशन के साथ महंगाई भत्ता और संपूर्ण चिकित्सा सुविधा देने की भी मांग है। इसके अलावा ईपीएफ की वेतन सीमा 15 हजार से बढ़ाकर 30 हजार, बोनस गणना सीमा सात हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये और बोनस पात्रता की वेतन सीमा 21 हजार से बढ़ाकर 42 हजार रुपये करने की मांग उठाई गई।

संघ ने आंगनबाड़ी समेत विभिन्न योजनाओं के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि, समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने तथा श्रम संहिताओं में मौजूद श्रमिक विरोधी प्रावधान हटाने की मांग भी रखी। ज्ञापन में ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 40 लाख रुपये करने और बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें