फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: कमरे में लटका मिला युवक...सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस कर रही छानबीन

Thu, 16 Jul 2026 09:09 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

ट्रांजिट कैंप में एक युवक का संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को मोर्चरी रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में एक युवक का संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को मोर्चरी रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है। शुक्रवार को (आज) शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

बृहस्पतिवार की दोपहर को ट्रांजिट कैंप कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि महालक्ष्मी कॉलोनी फेस-एक में कमरे के भीतर युवक का शव लटका हुआ है। पुलिस ने मौका मुआयना किया और पड़ताल की। प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान दीपक यादव (29) पुत्र ज्ञानेंद्र यादव के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक सिडकुल में नौकरी करता था और अकेले ही किराये के कमरे में रहता था। कमरे से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को मोचर्री रखवा दिया है और परिजनों को सूचना दे दी है। इसके बाद परिजन रुद्रपुर के लिए निकल गए हैं। सीओ विभव सैनी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और परिजनों से बातचीत के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें