फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे किनारे खंती में मिली लाश

विज्ञापन
सितारगंज में शव मिलने के बाद घटनास्थल का मुआयना करते ब्लॉक प्रमुख पति पलविंदर सिंह औलख व एसएसआई स - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। एनएच के किनारे खंती में क्षत-विक्षत हालत में युवक की लाश पड़ी मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाल कब्जे में ले लिया और शिनाख्त में जुट गई। एसएसआई ने बताया कि शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम बघौरा ग्रामसभा के तुर्कातिसौर तिराहा के पास खाली खेत में एक बालक मवेशी चरा रहा था। खटीमा एनएच पर खंती के नाले में लाश पड़ी देख भाग खड़ा हुआ। आसपास के लोगों ने ब्लॉक प्रमुख के पति पलविंदर सिंह औलख को मामले की जानकारी दी। उन्होेंने एसएसआई सुधाकर जोशी को सूचना दी। इस पर जोशी ने टीम के साथ नाले में पड़ी लाश को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि शव करीब दो दिन पुराना लग रहा है। युवक नीली, काली व सफेद धारीदार टीशर्ट और गहरी नीली या काली पैंट पहने हुए है। युवक की आयु करीब 30 साल है। युवक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शव के क्षत-विक्षत अवस्था में होने से उसके शरीर पर किसी भी तरह के निशान नहीं दिख रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असल कारणों का पता लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें