फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लंबाखेड़ा में बनेगा मृत पशु निस्तारण संयंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर निगम की ओर से मृत पशु निस्तारण संयंत्र की कवायद की जा रही है। इसके लिए ग्राम लंबाखेड़ा में निगम को ढाई एकड़ जमीन निशुल्क मिल गई है। संयंत्र लगने के बाद मृत पशुओं के शवों के निस्तारण की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में मृत पशुओं के निस्तारण की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें गड्ढा खोदकर दफन किया जाता है। कई बार पशुओं के शव सड़क किनारे पड़े-पड़े सड़ जाते हैं। इसको देखते हुए निगम ने शासन से शहर से बाहर भूमि आवंटित करने की मांग की थी।
लंबाखेड़ा में राजस्व विभाग की भूमि को चिह्नित कर प्रस्ताव भेजा गया। इस पर शासन ने निशुल्क भूमि आवंटन की कार्यवाही के लिए जिला प्रशासन के आदेश दिए। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जिला प्रशासन ने लंबाखेड़ा में ढाई एकड़ भूमि मृत पशु निस्तारण संयंत्र के लिए शहरी विकास विभाग को निशुल्क हस्तांतरित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें