फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से चालक की मौत

Tue, 27 May 2025 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। मुर्गी का दाना लेकर लालकुआं जा रहे टाटा ऐस को फोरलेन हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में जसपुर के सूरजपुर निवासी चालक गुरदीप सिंह (32) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

गुरदीप सिंह (32) पुत्र बलवीर सिंह टाटा ऐस का चालक थे। सोमवार सुबह लगभग साढ़े चार बजे वह जसपुर से मुर्गी दाना लेकर लालकुआं जा रहा था। फोरलेन हाईवे स्थित 13 नंबर कट के पास अज्ञात वाहन उसकी गाड़ी को टक्कर मारकर भाग गया। हादसे में टाटा ऐस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और गुरदीप उसमें फंस गया और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल शव को बाहर निकालकर परिजनों को सूचना दी। गुरदीप अपने पीछे एक भाई व एक बहन और परिजनों को रोता-बिलखता छोड़ गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें