फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईएम काशीपुर में महिला छात्रों के नामांकन में 186 प्रतिशत की वृद्धि

विज्ञापन
काशीपुर आईआईएम। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। आईआईएम काशीपुर में छात्राओं का रुझान बढ़ा है। पहले की अपेक्षा इस बार बड़ी संख्या में छात्राओं ने प्रवेश लिया है और यह वृद्धि 186 प्रतिशत की है। आईआईएम काशीपुर ने 285 छात्रों को एमबीए प्रोग्राम के 10वें बैच में और 54 छात्रों को एमबीए एनालिटिक्स प्रोग्राम के पहले बैच में शामिल किया है।
विज्ञापन

नए बैच में देश के 20 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों से महिला छात्रों का प्रतिनिधित्व है। लैंगिक विविधता को बढ़ावा देने के लिए आईआईएम काशीपुर ने महिला छात्रों के लिए 15 अलौकिक सीटों को मंजूरी देने की पहल जारी रखी है। बैच के लिए उद्घाटन भाषण देते हुए आईआईएम काशीपुर के निदेशक कुलभूषण बलूनी ने पाठ्यक्रम में लाए गए नवाचारों पर जोर देकर छात्रों का स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि दुनिया की और कॉरपोरेट जगत की समस्याओं के समाधान ढूंढने, एमबीए को प्रासंगिक बनाने के लिए एक नया एक्सपीरियंस बेस्ड लर्निंग प्रोग्राम तैयार किया है जो महत्वपूर्ण सोच पर बल देता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान बैच अब तक का सबसे अधिक अकादमिक रूप से विविध होगा।
विज्ञापन

इसमें 45 प्रतिशत बैच गैर इंजीनियरिंग विषयों जैसे कि मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य, प्रबंधन अध्ययन, वास्तुकला, होटल और पर्यटन प्रबंधन से आते हैं, वर्ग अकादमिक रुप से विविध पारिस्थितिक मिश्रण होगा। 24 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के छात्रों के साथ दोनों कार्यक्रमों के बैच सांस्कृतिक रूप से विविध होंगे, जो देश के सभी कोनों से प्रतिनिधित्व करेंगे।
कहा कि उत्तराखंड के पहाड़ी राज्य में स्थित होने के बावजूद आईआईएम काशीपुर ने भारत के दक्षिणी हिस्सों के 23 प्रतिशत से अधिक छात्रों को आकर्षित किया है। बलूनी ने कहा कि एमबीए एनालिटिक्स के पहले बैच में 54 प्रतिशत महिला छात्र शामिल हैं। पहली बार ऐसा होगा की आईआईएम काशीपुर के किसी भी बैच में छात्राओं कि संख्या छात्रों से अधिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें