बाजपुर शहीद भगत सिंह चौक पर धरना देती तीन किसान बेटियां
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में बृहस्पतिवार को तीन किसान बेटियों नेे सांकेतिक धरना दिया। तीनों बेटियों ने पीएम नरेंद्र मोदी से किसानों की समस्याओं को हल करने की पुरजोर मांग की। उन्होंने कृषि कानूनों को वापस नहीं लेने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को इटव्वा गांव निवासी किसान बेटी जसकिरन कौर, प्रभजोत कौर और संतोषपुर निवासी मनसीरत कौर शहीद भगत सिंह चौक पहुंची। हाथों से ‘किसान नहीं तो भोजन नहीं और भोजन नहीं तो भविष्य नहीं’ लिखे पोस्टर लिए तीनों बेटियों ने चौक पर सांकेतिक धरना दिया।
उन्होंने ने कहा कि सहपाठी छात्राओं से बातचीत कर शुक्रवार को आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने तीन कृषि कानूनों को काला कानून बताया। उन्होंने मातृशक्ति से आंदोलन में सहभागिता के लिए कूच करने की बात कही।