OPD will remain closed in private hospitals today
रुद्रपुर। आयुर्वेद चिकित्सकों को सर्जरी की मंजूरी देने के फैसले के विरोध में निजी अस्पतालों के डॉक्टरों ने शुक्रवार को ओपीडी बंद करने का निर्णय लिया है। हालांकि सरकार की ओर से डॉक्टरों की हड़ताल पर रोक लगाने के बाद रुद्रपुर में दिनभर निजी अस्पतालों के डॉक्टर असमंजस की स्थिति में रहे। बृहस्पतिवार देर शाम आईएमए की रुद्रपुर शाखा ने ओपीडी बंद रखने का निर्णय लिया।
आईएमए रुद्रपुर के अध्यक्ष डॉ. अजय अग्रवाल ने कहा आयुर्वेद डॉक्टरों को सर्जरी की अनुमति देना गलत है। केंद्र सरकार का मिक्सौपैथी पर लिया गया निर्णय जनहित में नहीं है। आयुर्वेद के चिकित्सकों का सर्जरी करना उचित नहीं है। सर्जरी सिर्फ सर्जन ही कर सकता है। आईएमए रुद्रपुर के सचिव डॉ. मनदीप सिंह ने बताया कि मिक्सौपेथी के विरोध में आईएमए रुद्रपुर द्वारा फैसला लिया गया है कि शुक्रवार को ओपीडी सुबह बजे से शाम छह बजे तक पूर्ण रुप से बंद रखी जाएगी। लेकिन निजी अस्पतालों में इमरजेंसी व आईपीडी जारी रहेगी।