फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बूंदा बांदी के साथ ठिठुरन बढ़ी

Sat, 26 Jan 2019 12:35 AM IST
विपिन कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
भीगते हुए घर जाती छात्राएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मौसम में हुए बदलाव और हल्की बूंदाबांदी से क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ गई। शुक्रवार सुबह से रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई तो दोपहर में धूप खिली रही। ठंड से बचने को लोग अपने प्रतिष्ठानों व घरों के आसपास अलाव सेंकते दिखे।
विज्ञापन


सर्द मौसम में पिछले कुछ दिनों से हल्की बूंदाबांदी होने से रवि की फसलों को फायदा मिला है। वहीं, खेत-खलिहानों में हरियाली आने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। बारिश से ट्रांजिट कैंप क्षेत्र की सड़कों में पानी भर गया है। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


खटीमा। मौसम का सर्द मिजाज शुक्रवार को भी जारी रहा। इस बीच कई बार बूंदा बांदी का क्रम भी चला। न्यूनतम पारा दो और अधिकतम 17 डिग्री दर्ज हुआ। जीआईसी मौसम केंद्र के प्रभारी नरेंद्र रौतेला ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में शुक्रवार को न्यूनतम पारा सबसे कम दो डिग्री दर्ज हुआ। जबकि 2017 में अधिकतम 25 और न्यूनतम आठ डिग्री, वर्ष 2016 में अधिकतम 18 और न्यूनतम छह, 2015 में अधिकतम 14 तो न्यूनतम पांच दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें