फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ ने एबीईओ को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सितारगंज में राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने उपखंड शिक्षाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ड्रेस वितरण को लेकर आपत्ति जाहिर की है। संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि शाला सिद्धि बैठक में ड्रेस वितरण के संबंध में सभी सरकारी स्कूली के प्रभारी अध्यापकों को दो जोड़ी ड्रेस के साथ स्वेटर देने के लिए निर्देशित किया गया था। उन्होंने बताया कि शासन ने पहले दो जोड़ी ड्रेस खरीदने के लिए 400 रुपये की धनराशि निर्धारित की थी। लेकिन गुणवत्ता में शिकायत आने के बाद शासन ने इस राशि को बढ़ाकर 600 कर दिया। राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि उपशिक्षाधिकारी सुषमा गौरव 600 रुपये में अध्यापकों पर जबरन एक ड्रेस, एक ट्रैक सूट, एक टीशर्ट और एक जोड़ी जूता खरीदने का दबाव बना रही हैं। उपशिक्षाधिकारी सुषमा गौरव ने बताया कि संघ का आरोप गलत है। उन्होंने बताया कि उन्होंने शिक्षकों से कहा था कि वह अगर कम कीमत में गुणवत्ता बनाए रखते हुए अधिक सामान खरीद सकते हैं तो विभाग के लिए बेहतर है। सुषमा गौरव ने बताया कि किसी शिक्षक को ऐसा करने के लिए बाध्य नहीं किया गया है। वहां संघ के कोषाध्यक्ष संजय सिंह और मंत्री जयंत जयंत मंडल शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें