फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दैनिक वेतनभोगियों को वेतन के लाले, घरेलू खर्च चलना भी मुश्किल

Wed, 17 Dec 2025 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत कृषि व प्रौद्योगिक विवि में दैनिक वेतन पर कार्यरत कर्मियों को वेतन के लाले पड़े हुए हैं। महंगाई के दौर में घर खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है। इस समस्या को लेकर कर्मियों में रोष है।
विज्ञापन


आधा महीना बीत जाने पर भी नवंबर माह का वेतन अभी तक नहीं मिल पाने से मंगलवार को इन दैनिक वेतनभोगी कर्मियों के सब्र का बांध टूट गया। सुबह कर्मी विवि के श्रम कल्याण विभाग के सामने एकत्रित हुए और विरोध प्रदर्शन करते हुए वेतन दिए जाने की मांग करने लगे। बाद में श्रम कल्याण विभाग के अधिकारियों के जल्दी वेतन दिए जाने के आश्वासन पर विरोध प्रदर्शन खत्म किया।
इस संबंध में कर्मियों का कहना था कि इस भीषण महंगाई के दौर में उन्हें महीने में 10–12 हजार रुपये वेतन मिलता है। इसमें घर चलाना मुश्किल है। कहा कि एक तो उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है, दैनिक वेतनभोगी कर्मी का वेतन भी समय से नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन



दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को समय से वेतन मिलना सुनिश्चित कराने के लिए आउटसोर्स कंपनी को पत्र लिखा गया है। ऐसा नहीं करने पर कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

-केएस कार्की, श्रम कल्याण अधिकारी विवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें