फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तीन वैज्ञानिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी में कृषि और विज्ञान में नवोन्मेषी और वर्तमान प्रगति विषयक दो दिवसीय 7वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। समापन समारोह में उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद के वैज्ञानिक डॉ. कंचन कार्की को फेलो अवार्ड और डॉ. मणिंद्र मोहन और डॉ. सुमित पुरोहित को प्रतिष्ठित वैज्ञानिक अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार वैज्ञानिकों को उनके बेहतरीन शोध व विस्तार कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन उत्तराखंड मुक्त विवि और सोसाइटी इन साइंटिफिक डेवलपमेंट इन एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी मेरठ ने संयुक्त रूप से आयोजित किया। इस उपलब्धि पर परिषद के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने वैज्ञानिकों को बधाई दी। इस मौके पर पंत विवि के डाॅ. एएस जीना, डॉ. अनिल यादव सहित डाॅ. डीसी कालिया, डाॅ. एसपी सिंह डाॅ. महेंद्र सिंह और डाॅ. श्याम सिंह कुंजवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें