फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक पोस्ट में वसूली पर बगवाड़ा चौकी पर गाज

Fri, 29 Jan 2016 11:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के पुलिस चेक पोस्टों पर अवैध वसूली की शिकायतों पर एसएसपी की नजर टेढ़ी हो गई है। एसएसपी के निर्देश पर एलआईयू की टीम ने बगवाड़ा चेक पोस्ट से माल लदे वाहनों से पैसे वसूल रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से वाहनों से वसूले गए 560 रुपये भी बरामद हुए हैं। एसएसपी ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए बगवाड़ा चौकी में तैनात एक हेड कांस्टेबल सहित चार कांस्टेबलों को लाइन हाजिर कर दिया है। सीओ को मामले की जांच कर पांच दिन के भीतर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि कुछ समय से चेक पोस्टों में प्राइवेट आदमी रखकर वाहनों से अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही थी। बुधवार की रात एलआईयू इंस्पेक्टर पीसी कांडपाल की अगुवाई में टीमें गठित कर अलग-अलग जगह भेजी गई थीं। टीम में शामिल सदस्यों ने सादे कपड़ों में ट्रकों और पिकप में सवार होकर वसूली की शिकायतों की जांच की। बगवाड़ा चेक पोस्ट में टीम ने एक प्राइवेट व्यक्ति को माल लदे ट्रकों से वसूली करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। वह प्रत्येक ट्रक से सौ रुपये वसूल कर रहा था।

उसने अपना नाम अमित गंगवार निवासी बगवाड़ा और स्थायी निवासी ग्राम रिगौला थाना हाफिजगंज बरेली बताया। तलाशी में उसके कब्जे से वसूल किए गए 560 रुपये भी बरामद हुए हैं। पूरी कार्रवाई की ऑडियो रिकार्डिंग के साथ ही फोटोग्राफी भी कराई गई थी। मिलीभगत के संदेह पर चौकी में तैनात दीवान गुसाई राम, सिपाही नरेंद्र कुमार, धीरेंद्र बडाल और विक्रम सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। चारों की सीआर में भी प्रतिकूल प्रविष्टि की जाएगी। सीओ रुद्रपुर को मामले की जांच कर पांच दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में मिलीभगत सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें