फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साई हॉस्टल नंबर वन

Thu, 28 Jan 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 दिल्ली स्थित आईजी स्टेडियम में चौथी रणसिंह मेमोरियल ग्रांड प्रिक्स ताइक्वांडो चैंपियनशिप 23 व 24 जनवरी को आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें रामलाल आनंद कालेज, आर्यन वर्ल्ड क्लब, आर्य भट्ट कालेज, इंद्रा गांधी स्पोर्ट्स कालेज, महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ टैग टीम, उत्तर प्रदेश टैग टीम, साई हॉस्टल टैग टीम काशीपुर आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में साई हॉस्टल टीम ने फाइनल में 552 अंक व आर्यन वर्ल्ड टीम को 430 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रही। साई हास्टल टीम ने आर्यन टीम को हराकर ट्राफी व 1 लाख का इनाम जीता। इस अवसर पर कोरियन एंबेसी के डायरेक्टर मास्टर ली वॉन यॉन, मशहूर हेयर डिजाइनर जावेद हबीब, मंत्री मनीष आदि मौजूद थे। टीम का काशीपुर लौटने पर स्टेडियम की उपक्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत व ताइक्वांडो कोच राकेश कोशल आदि अतिथियों ने कोच नीरज कुमार को बधाई दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें