फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सिलिंडर वितरण में नेतागिरी से हुआ हंगामा, चौकी पहुंचा मामला

Fri, 22 May 2026 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। आदर्श कॉलोनी चौकी से कुछ दूरी पर गैस सिलिंडर वितरण के दौरान हंगामा हो गया। आरोप है कि एक स्थानीय नेता बिना लाइन के सिलिंडर लेने लगा जिसके विरोध पर नोकझोंक हुई और मामला चौकी तक पहुंच गया।
विज्ञापन

वार्ड 36 घास मंडी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को इंडेन गैस एजेंसी पर सिलिंडर वितरण हो रहा था। लोगों ने सुविधा के लिए कतार लगा रखी थी। इसी दौरान पूर्व पार्षद के भाई और भाजपा कार्यकर्ता कमल राणा अपनी मां के साथ वहां पहुंचे और बिना लाइन में लगे गैस देने के लिए कहने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लाइन में लगे लोगों ने इसका विरोध किया जिसके बाद माैके पर ही हंगामा हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर दी। सूचना पर आई पुलिस ने संबंधित लोगों को आदर्श कॉलोनी चौकी बुलाया।
विज्ञापन

आरोप है कि चौकी पहुंचने के बाद भी दोनों पक्षों में बहस जारी रही। इसी दौरान चौकी परिसर में हंगामे जैसी स्थिति बन गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। कुछ देर तक चौकी के बाहर भी लोगों की भीड़ लगी रही। इस संबंध में भाजपा कार्यकर्ता ने किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से मना किया है।
कोट
हंगामे की जानकारी मिली है। एजेंसी पर गैस सिलिंडर वितरण के दौरान हुए विवाद की जांच कराई जा रही है। अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। - डीआर वर्मा, प्रभारी क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें