फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर : मंदिर की छत काटकर मूर्तियां और हजारों की नगदी चुराई

Thu, 07 May 2020 03:27 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
मंदिर में अस्त व्यस्त पड़ा सामान - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

आर्यनगर के चामुंडा मंदिर में बृहस्पतिवार को सुबह लगभग पांच बजे पुजारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने मंदिर के ताले खोलकर पूजा करने के लिए जैसे ही अंदर प्रवेश किया तो सन्न रह गये। मंदिर से मां सरस्वती और बालाजी की मूर्तियां गायब थी। अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।

विज्ञापन


हवन के लिए उपयोग में आने वाला तांबे का पात्र भी गायब था। मंदिर के दानपात्र से हजारों की नकदी भी गायब थी। पुजारी ने भाजपा नेता राम मेहरोत्रा को मामले की सूचना दी। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर कोतवाल चन्द्रमोहन सिंह व बांसफोड़ान चौकी प्रभारी रविन्द्र सिंह बिष्ट मौके पर पहुंच गये। मंदिर की छत पर लगी फाइबर शीट कटी हुई थी। जहां से चोर मंदिर में घुसे।

चोरों ने मंदिर के अंदर लगे एक सीसीटीवी कैमरे के तार भी काटकर कैमरे का मुंह दूसरी ओर घुमा दिया था। हालांकि एक कैमरे पर उनकी नजर नहीं पड़ी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर अपने कब्ज़े में ले ली है।
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि मंदिर से सरस्वती देवी तथा बालाजी की ढाई फिट की मूर्ति व हनुमान जी की 5 किलो की गदा, त्रिशूल देवी की चांदी की पायजेब, बिछुये चांदी का हार, पीतल के बर्तन, गुल्लक से हजारो की नकदी व आलमारी में रखे पीतल के बर्तन चोरी हुये हैं। इस मंदिर में चोरी की यह तीसरी घटना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें