पुरानी रंजिश में युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में कंपिल थाना क्षेत्र के गांव नन्दे नगला निवासी रमेश (24) पुत्र राजाराम को गांव का युवक बुला ले गया था। बुधवार रात करीब ढाई बजे रमेश को गांव का युवक व उसके साथी मरणासन्न हालत में दरवाजे पर फेंक गए।
परिजन बाहर निकलकर आये तो कुछ ही देर में रमेश ने दम तोड़ दिया। उसके नाजुक अंगों पर वजनदार वस्तु से प्रहार किया गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव थाने ले आई। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। गांव के ही तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगया है। रमेश दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। लॉकडाउन में घर आया था।