फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया से टकराकर ठेकेदार की मौत

Mon, 11 Jan 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ किच्छा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर की ओर जा रहे बाइक सवार सिविल ठेकेदार की पुलिया से टकराने से मौत हो गई। सुबह होने पर पुलिया के नीचे ठेकेदार को पड़ा देख लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


रविवार सुबह को हल्द्वानी रोड पर पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर बनी मजार के पास स्थानीय लोगों को पुलिया से टकराई एक बाइक दिखाई दी। जैसे ही राहगीरों ने उतरकर पुलिया के नीचे देखा तो एक व्यक्ति पड़ा हुआ था। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत पड़े व्यक्ति को बाहर निकाला। तलाशी में उसकी जेब से ड्राइविंग लाइसेस मिला, जिससे उसकी शिनाख्त पंतनगर के झा कालोनी निवासी खिमानंद ब्रजवासी (42) पुत्र रमेश चंद ब्रजवासी के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसमें पता चला कि मृतक पंतनगर में सिविल ठेकेदार है।
विज्ञापन


अनुमान लगाया जा रहा कि शनिवार देर रात ठेकेदार खिमानंद की बाइक पुलिया से टकराई होगी और वक्त पर इलाज नहीं मिलने पर घायल ठेकेदार की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें