फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने रिश्वत लेते रेलवे के इंजीनियर को पकड़ा

Mon, 11 Jan 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई की देहरादून से आई टीम ने एक सनसनीखेज कार्रवाई में रेलवे के एक ठेकेदार की शिकायत पर आरएस सोलंकी सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) काशीपुर को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ लिया। सीबीआई अधिकारी आरोपी के घर और दफ्तर में सात घंटे तक तलाशी लेने और पूछताछ के बाद सोलंकी को गिरफ्तार कर अपने साथ देहरादून ले गए।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब 11 बजे देहरादून से इंस्पेक्टर सुनित कुमार के नेतृत्व मेें सीबीआई की नौ सदस्यीय टीम ने रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) आरएस सोलंकी के कार्यालय में छापा मारकर आरएस सोलंकी को रेलवे के ठेकेदार मनोज जैन से तीन लाख के बिल पास करने के बदले 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ लिया।

इसके बाद टीम के चार सदस्यों ने सोलंकी के घर को भी खंगाला, दूसरी टीम ने सोलंकी से पूछताछ की और कार्यालय को खंगाला। आवश्यक दस्तावेज सील कर कब्जे में ले लिए। सीबीआई टीम आरोपी आरएस सोलंकी को अपने साथ देहरादून ले गई। सोमवार को सीबीआई अदालत में पेश करेगी। बता दें कि मनोज जैन रेलवे का ठेकेदार है वह काशीपुर रामनगर के आसपास के इलाकों में रेलवे की पक्की सड़कों और शेड का निर्माण करता है। बिना रिश्वत के बिलों का भुगतान नहीं करने पर मनोज जैन से सीबीआई में शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें