फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद् भागवत पुराण कथा यात्रा निकाली

विज्ञापन
खटीमा में श्रीमद् भागवत कथा शुभारंभ से पहले कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। अग्रसेन धर्मशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ श्रीमद्भागवत पुुराण कथा यात्रा के साथ किया गया। सनातन धर्मशाला रामलीला मैदान से निकाली गई श्रीमद्भागवत पुराण कथा यात्रा अग्रसेन धर्मशाला में समाप्त हुई। श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन कथा व्यास राम गोपाल शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा के महात्म का वृतांत सुनाया।
विज्ञापन

उन्होंने राजा परीक्षित एवं कौरव-पांडवों के युद्ध का वृतांत सुनाया और कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का वृतांत सुनने मात्र से ही प्राणी भवसागर पार उतर जाते हैं। मुख्य यजमान की भूमिका में रवीश अग्रवाल सपत्नीक रहे। वहां दीपक गोयल, आचार्य पं. नेतराम तिवारी, पं. भानू प्रकाश तिवारी शास्त्री, अनिल अग्रवाल, अनिल बत्रा, महावीर प्रसाद, विजय गुप्ता, मुसीला अग्रवाल, अल्पना अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, अनीता अग्रवाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें