फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर बांटा खिचड़ी का प्रसाद

विज्ञापन
बाजपुर में खिचड़ी का भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर काशीपुर बार एसोसिएशन और कुमाऊं वैश्य महासभा के पदाधिकारियों ने खिचड़ी का प्रसाद बांट कर देश के सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

बार भवन में अधिवक्ताओं को खिचड़ी बांटी गई। वहां बार अध्यक्ष इंदर सिंह, मनोज निगोतिया, संदीप सहगल, प्रसून वर्मा, ब्रजेश कुमार, विनोद पंत, अमित रस्तोगी, अब्दुल सलीम, कामिनी अग्निहोत्री, देवेंद्र पाल, शहाना, नीलू रानी, महेंद्र सिंह आदि थे।
उधर, कुमाऊं वैश्य महासभा के पदाधिकारियों ने स्टेशन रोड पर शिव मंदिर के पास खिचड़ी का प्रसाद बांटा। इस दौरान ईश्वर से विश्व को कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने, सुख-समृद्धि की कामना की गई। वहां महासभा के संरक्षक योगेश जिंदल, प्रमोद अग्रवाल, एसपी गुप्ता, शेषकुमार सितारा, केसी बंसल, कौशलेश गुप्ता, अशोक पैगिया, सुरेश गोयल, डॉ. राजीव गुप्ता, महेंद्र लोहिया आदि थे।
विज्ञापन

राइजिंग फाउंडेशन ने बच्चों को रबड़ी, गजक, मूंगफली, और स्टेशनरी का सामान बांटा। बांसियो वाला मंदिर परिसर में बुजुर्ग महिलाओं को कंबल बांटे गए। वहां संगठन की अध्य्क्ष सुधा राय, नमिता पंत, अनुपमा शर्मा, शैली, सुशील, लक्षिता, प्रदीप शर्मा, संजय शर्मा, सारांश आदि थे। कोविड-19 के चलते चामुंडा मंदिर परिसर में उत्तरायणी कौतिक का आयोजन नहीं किया गया। उत्तरायणी मेला समिति ने हवन-पूजन का आयोजन किया। पंडित पूरन चंद्र कांडपाल ने पूजा-अर्चना कराई। वहां ज्ञानेंद्र जोशी, सुनील टंडन, मनोज भंडारी, प्रकाश प्रजापति आदि थे।
मकर संक्रांति की बधाई दी
सितारगंज/किच्छा। खटीमा रोड व जेलकैंप रोड पर नगरवासियों ने खिचड़ी बांटी और मकर संक्रांति की बधाई दी। वहां भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष आदेश ठाकुर, पंकज रावत व खटीमा मार्ग पर कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री राजू नगदली, पंकज गहतोड़ी, रवि ठाकुर, विकेश गोयल, प्रशांत अग्निहोत्री, मोहित तिवारी, आनंद मौर्या, यतेंद्र मौर्या आदि थे।
इधर, उकरौली गांव में पट्टाधारक आदेश पांडे व बंटी संधू की ओर से खिचड़ी लंगर लगाया गया। इसमें ग्रामीणों, वाहन स्वामियों व खनन व्यवसायियों ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया और एक-दूसरे को मकर संक्रांति की बधाई दी। कार्यक्रम में गुरदीप चौहान, जगजीत सिंह लक्की, बलजिंदर सिंह, बिक्कर सिंह, कुलदीप कंग, राजा, मंगा, शीनू, गुरपाल सिंह आदि थे। किच्छा में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। नगर के पुरानी मंडी स्थित गुरुद्वारे में दीवान सजा। सनातन धर्म मंदिर, सांई मंदिर, आनंदपुर सत्संग आश्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। नगर के आजादनगर रोड पर गुरुनानक रोलर फ्लोर मिल में खिचड़ी का भंडारा लगा। पालिकाध्यक्ष दर्शन कुमार कोली ने नगर की जनता को मकर संक्रांति की बधाई दी है।
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर खिचड़ी का वितरण
बाजपुर। आरएसएस, विहिप सहित कई संगठनों ने खिचड़ी के भंडारे का आयोजन किया। रामलीला मैदान में आयोजित खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा-अर्चना कर किया गया। मौके पर सुशील सिंघला, जितेंद्र पासी, यशपाल राजहंस, गणेश यादव, सूरज सागर, राजेश पाठक, तेजप्रकाश, केशव पासी, रोहित, दीपक, विशाल दक्ष, वरूण आदि थे। राष्ट्रीय सेविका समिति ने गांव लखनपुर स्थित गोशाला में खिचड़ी बांटी। वहां प्रतिभा, ममता सिंह, सुनीता, चारू, अंजना, दर्शना, सीमा निशा आदि थे। इधर गुरुद्वारा साहिब में शबद कीर्तन किया गया। इस दौरान गुरु का लंगर बरता गया। (संवाद)

सितारगंज में मकर संक्रांति पर खिचड़ी का प्रसाद बांटते नगरवासी।- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें