फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी के राजनीतिक सलाहकार ने गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था

विज्ञापन
नानकमत्ता में प्रियंका गांधी के राजनीतिक सलाहकार राकेश सचान को सरोपा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
नानकमत्ता। कृषि कानूनों के विरोध में पूरे देश का किसान हाड़ कंपाती सर्दी में एक माह से अधिक से सड़कों पर है लेकिन केंद्र सरकार अपनी जिद पर अड़ी है। केंद्र सरकार को जनता ने चुना है और सरकार को जनता की बात सुननी चाहिए। यह बात फतेहपुर कानपुर के पूर्व सांसद और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के राजनीतिक सलाहकार राकेश सचान ने प्रेस वार्ता के दौरान कही। इससे पूर्व उन्होंने गुरुद्वारा साहिब के दर्शन कर मत्था टेका और देश में खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

शनिवार को प्रियंका गांधी के सलाहकार फतेहपुर कानपुर के पूर्व सांसद राकेश सचान ने धर्मपत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कानपुर नगर सीमा सचान के साथ गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के दरबार में मत्था टेका और प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह ने उन्हें सरोपा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
गुरुद्वारा प्रधान के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में सचान ने कहा कि देश और किसानों के हित में केंद्र सरकार को तीनों कानूनों को वापस लेना चाहिए। कहा कि भाजपा की सरकार है जो गाय पर राजनीति करती हैं लेकिन उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार में गोशालाओं में गोवंशीय पशु भूखे तथा देखभाल के अभाव में मर रहे हैं। किसान लावारिस गोवंशीय पशुओं से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें