गदरपुर में श्री पुरातन शिव मंदिर समिति की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।
- फोटो : RUDRAPUR
श्री पुरातन शिव मंदिर व्यवस्था समिति की एक आवश्यक बैठक संस्थापक सदस्य ठाकुर तेज बहादुर सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान मंदिर में भव्य निर्माण कराने पर सहमति बनी।
बृहस्पतिवार को हुई बैठक में संस्था के सचिव संजीव नागपाल ने पिछली बैठक की कार्यवाही से अवगत कराया। संस्था के अध्यक्ष जयकिशन अरोरा ने समिति के पदाधिकारियों के समक्ष श्री पुरातन शिव मंदिर के पुराने मंदिर के स्थान पर मंदिर के नव निर्माण का प्रस्ताव रखा। बताया कि पुराने मंदिर के स्थान पर जल्द ही एक भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। इसमें समिति से जुड़े सभी आजीवन पदाधिकारी, सदस्य एवं महिला संकीर्तन मंडल से जुड़ी महिलाओं के अलावा क्षेत्रीय जनता के सहयोग की आवश्यकता है।
सचिव संजीव ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर मंदिर समिति के थाने के सामने वाली गली में स्थित एक भवन को भी विक्रय किया जाएगा। मंदिर में स्थित संतोषी माता की मूर्ति को विधिवत रूप से थाने के सामने वाली गली में स्थित मंदिर में स्थापित कराया जाएगा।
मिथलेश रानी ने मंदिर प्रांगण में पुरुष एवं महिलाओं के लिए शौचालय का निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। मंदिर पुजारी श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर में स्थापित मूर्तियों को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हटाया जाएगा। वहां प्रचार मंत्री जगदीश गुप्ता, सभासद रोहित कुमार सुदामा, नरेंद्र पाल सिंह ग्रोवर, रामवतार गुप्ता, लालचंद बत्रा, सुनील जैन, फूलारानी, कैलाश ठक्कर आदि थे।