पंतनगर में अधिष्ठाता कृषि के आवास पर पहुंची शांतिकुंज की टोली।
- फोटो : RUDRAPUR
गायत्री परिवार की ओर से ‘हरिद्वार पहुंचा आपके द्वार’ अभियान के तहत शांतिकुंज से 18 टोलियां देशभर के भ्रमण पर हैं। टोलियां प्रत्येक गायत्री शक्तिपीठों, प्रज्ञा पीठों, प्रज्ञा मंडलों और तहसील स्तर पर गंगाजल एवं देव स्थापना कराने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करते हुए नए घरों में देव स्थापना गंगाजल के साथ करा रहे हैं।
इसी के तहत कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. शिवेंद्र कश्यप के आवास में गंगाजल और देव स्थापना कराया गया। टोली में शामिल लोगों ने कहा कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। इसी वर्ष हरिद्वार में कुंभ का आयोजन भी चल रहा है। कहा कि पंतनगर गायत्री परिवार ने पहले चरण में 50 घरों में गंगाजल और देवस्थान का संकल्प लिया है। इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। वहां शांतिकुंज हरिद्वार से आए सुखदेव शर्मा, बालरूप शर्मा, शंभू पांडे, यशवंत सिंह, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, यशपाल सिंह और शशांक मांडलिक मौजूद रहे।