रुद्रपुर कलक्ट्रेट व पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि डीएम रंजना राजगुरु ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद डीएम ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। पुलिस लाइन में निकाली गई परेड में विभिन्न विभागों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। पुलिस लाइन में ड्रोन से भी तिरंगा झंडा फहराया गया। डीएम ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व कृषकों को सम्मानित किया।
लोगों को स्वामित्व योजना के तहत मालिकाना हक के प्रमाण पत्र दिए। अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया। डीएम ने जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार, विधायक राजकुमार ठुकराल, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार, पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ आदि को सम्मानित किया। इधर, मेयर रामपाल सिंह ने नगर निगम परिसर व गांधी पार्क में कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। डिग्री कॉलेज में, कुमाऊं सेवा चाइल्ड लाइन की टीम ने रम्पुरा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस मनाया। प्रीत विहार स्थित श्री गुरुनानक डिग्री कॉले, होली चाइल्ड स्कू, जेसीज पब्लिक स्कूल, जैन ग्लोबल स्कूल, द ऑक्सफोर्ड अकादमी, स्टोन रिज इंटरनेशनल विद्यालय, दी मेडिसिटी अस्पताल, एसपी सॉलवेंट लिमिटेड कंपनी, नारायण अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर में ध्वजारोहण किया गया। कुमाऊं विवि के छात्र-छात्राओं ने 65 किमी कोरोना जागरूकता रैली निकाली।
मुख्य अतिथि उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह व विशिष्ट अतिथि जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिश पाठक ने हरी झंडी दिखाई।
शांतिपुरी में जवाहर नगर में विधायक राजेश शुक्ला ने एक किमी लंबे तीन सीसी मार्गों का लोकार्पण किया। ग्राम पंचायत गडरिया बाग गंगोली में 11 बच्चों ने की टीम ने तिरंगा झंडा फहराने का निर्णय लिया। यशवंत कुमार ने 11 पेन बांटे। किच्छा में विधायक आवास, नगरपालिका, एसडीएम कार्यालय, तहसील, कोतवाली, सूरजमल कन्या महाविद्यालय नालंदा रेजिडेंशियल स्कूल, सेंट पीटर्स स्कूल, लिटिल एंजिल स्कूल, नाइस पब्लिक स्कूल, मौलाना आजाद पब्लिक स्कूल, गुरुकुल स्कूल, सेंट मैरी जूनियर हाई स्कूल, श्रीकृष्ण मर्चेंट एसोसिएशन इंटर स्कूल, हिमालयन प्रोग्रेसिव स्कूल, गुरुनानक रोलर फ्लोर मिल, बालाजी सीड्स, भाजपा के महिला कार्यालय, व्यापार मंडल कार्यालय में झंडारोहण किया गया।
भारत के संविधान पर चर्चा की
पंतनगर/गदरपुर/लालपुर। पंतनगर विवि में गांधी मैदान में कुलपति डॉ. तेज प्रताप ने झंडारोहण किया। गृह विज्ञान महाविद्यालय की रासेयो इकाई की ओर से वेबिनार में स्वयंसेवियों ने भारत के संविधान के बारे में चर्चा की। पोस्टर प्रतियोगिता में वैली चंद्रा पहले व श्रेया गोयल दूसरे, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में जागृति प्रथम, मनीषा द्वितीय, स्लोगन लेखन में पूजा बिष्ट प्रथम, आभा भट्ट द्वितीय, निबंध लेखन में जागृति प्रथम रहीं। उत्तरांचल संगम कार्यालय, बालनिलयम स्कूल, कैंपस स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, इंटर कालेज, प्रापा फूलबाग में कार्यक्रम हुए।
गदरपुर में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय, बहुउद्देशीय सहकारी समिति, विकासखंड गदरपुर, नगर पालिका परिषद, थाना परिसर समेत विभिन्न सरकारी और अर्ध सरकारी विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने नेहरू मार्केट में ध्वजारोहण किया। नगर पालिका कार्यालय, कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय, थाने में कार्यक्रम हुए। लालपुर में किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालपुर, फिफ्थ सेंटनरी स्कूल, लालपुर पब्लिक स्कूल, बाल विकास विद्या मंदिर, गौसे आजम पब्लिक स्कूल दरऊ में ध्वजारोहण किया। उधर महिंद्रा एंड महिंद्रा, शीलचंद एग्रो, रूद्रपुर सोल्वेन्ट, रामकुमार फ्लोर मिल, मीक फार्मा आदि फैक्टरियों में भी ध्वजारोहण किया गया।
कल्याणी नदी को स्वच्छ करने का अभियान शुरू
रुद्रपुर। दो दशक पहले तक शहर की लाइफ लाइन रही कल्याणी नदी को स्वच्छ करने के लिए गणतंत्र दिवस से वृहद अभियान शुरू हो गया है। कल्याणी नदी को स्वच्छ करने के लिए रोटरी क्लब और नगर निगम ने संयुक्त अभियान शुरू कर दिया है। छठ घाट से कल्याणी नदी को स्वच्छ करने का अभियान शुरू हुआ। मेयर रामपाल सिंह ने गंदगी से अटी कल्याणी नदी में घुसकर सफाई अभियान का शुभारंभ किया। नगर निगम कर्मियों व पार्षदों ने श्रमदान किया। (ब्यूरो)
काशीपुर व जसपुर में सादगी से मनाया गया गणतंत्र दिवस
काशीपुर/जसपुर। नगर निगम में विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, नगर आयुक्त गौरव कुमार ने ध्वज फहराया। कोरोना के कारण छोटे नीम के नीचे से निकाले जाने वाली प्रभात फेरी स्थगित कर दी गई। एसडीएम कार्यालय, एएसपी कार्यालय, कोतवाली, तहसील कार्यालय, बार भवन में ध्वजारोहण किया गया। पूर्व सैनिक संगठन विजय पथ ने परेड की। उदयराज कालेज, चंद्रावती कन्या महाविद्यालय, कविता मार्डन स्कूल, कृषि विज्ञान, जीबी पंत इंटर कॉलेज, राजनैतिक दलों के कार्यालयों में ध्वज फहराया गया।
जसपुर में पुरानी नगरपालिका चौक पर विधायक आदेश चौहान ने पांच किसानों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। पालिका कार्यालय, बार एसोसिएशन कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज, बीएसबी इंटर कॉलेज फैज ए आम इंटर कॉलेज, नगरपंचायत महुआडाबरा कार्यालय में कार्यक्रम में हुए।
400 मीटर दौड़ में बाजपुर की जसकिरन कौर प्रथम
रुद्रपुर/बाजपुर। खेल विभाग की ओर से स्टेडियम में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। अंडर-20 बालिका वर्ग की 100 व 400 मीटर दौड़ में बाजपुर की जसकिरन कौर 800 मीटर व 1500 मीटर दौड़ में फाजलपुर जीजीआईसी की अजरा बी पासा, गोला फेंक में मानसी व लंबी कूद प्रतियोगिता में शगुन सिंह प्रथम रहीं। अंडर-20 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में स्टेडियम के भूपेंद्र बिष्ट, 400 मीटर दौड़ में स्टेडियम के प्रीत गिल, 800 मीटर दौड़ में स्टेडियम के साहिल व 1500 मीटर में स्टेडियम के नीरज नेगी, गोला फेंक में विशाल सिंह व लंबी कूद में स्टेडियम के राकेश सिंह प्रथम रहे। 170 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन मुख्य अतिथि भूतपूर्व सैनिक व एथलेटिक अर्जुन सिंह ने किया।
31वीं वाहिनी पीएसी में पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं की गईं। पहाड़ी व्यंजन प्रतियोगिता में रीना देवी प्रथम और प्रिया आगरी द्वितीय रहीं। रंगोली में तनुजा और प्रीति प्रथम, पूजा आर्या, साक्षी सिंह द्वितीय व प्रिंसी आर्या तृतीय रहीं। मास्क बनाओ में ज्योति राणा प्रथम, साक्षी सिंह द्वितीय, चित्रकला में कनिष्का प्रथम, निधि नेगी द्वितीय, बच्चों की 100 मीटर दौड़ में रिदमा नेगी प्रथम, निष्ठा प्रजापति द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में आशुतोष कुमार प्रथम, यश उप्रेती द्वितीय, चतुर्थ कर्मियों की बोरा दौड़ में रंजीत कुमार प्रथम, रवि कुमार द्वितीय रहे। शुभारंभ सेनानायक ददन पाल ने किया।
बाजपुर में चीनी मिल मैदान में सद्भावना क्रिकेट मैच में चीनी मिल प्रधान प्रबंधक और कारखाना प्रबंधक टीम के बीच मुकाबला हुआ। चीनी मिल प्रधान प्रबंधक की टीम ने चार रन से मैच जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रधान प्रबंधक प्रकाश चंद की टीम ने 113 रन बनाए। कारखाना प्रबंधक विनीत जोशी की टीम 109 रन पर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच आशीष दीक्षित रहे। राज्य समाज कल्याण अनुश्रवण समिति अध्यक्ष राजेश कुमार और प्रधानाचार्या गीता खुल्बे ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। (संवाद)
दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुईं मेधावी छात्रा हर्षी
काशीपुर/बाजपुर /केलाखेड़ा। काशीपुर के द गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा हर्षी सिंह को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में परेड देखने का अवसर मिला। स्कूल की चेेयरपर्सन चंपा कपूर ने बताया कि हर्षी सिंह ने पिछले सत्र के दौरान हाईस्कूल की परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। हर्षी और उसके परिजनों के दिल्ली आने-जाने का खर्च सरकार ने वहन किया। हर्षी को केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
बाजपुर तहसील, कोतवाली, नगर पालिका, ब्लॉक दफ्तर, चीनी मिल में ध्वजारोहण किया गया। तहसील में स्वतंत्रता सेनानी डॉ. अनूप सिंह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उधर 80 लोगों को स्वामित्व कार्ड दिए गए। पीजी कॉलेज, रिवरडेल इंटरनेशनल स्कूल, मदिर इंडिया पब्लिक स्कूल, लाल बहादुर शास्त्री, श्री कृष्णा, इंटर मीडिएट कालेज, जीजीआईसी, आदर्श कन्या इंटर कालेज, राधा कृष्ण विद्या मंदिर इंटर कालेज, जीआईसी बरहैनी, उमावि रेंहटा, शहीद भगत सिंह चौक, शहीद उधमसिंह कांबोज चौक पर ध्वजारोहण किया गया। इधर केलाखेड़ा थाना परिसर, किसान सेवा सहकारी समिति, नगर पंचायत, जीआईसी में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय बहुजन एकता मिशन ने नगर पालिका परिसर स्थित में गणतंत्र दिवस मनाया। (संवाद)
गणतंत्र दिवस पर खटीमा, सितारगंज और नानकमत्ता में किया ध्वजारोहण
खटीमा/सितारगंज/नानकमत्ता। तहसील परिसर में विधायक पुष्कर सिंह धामी एवं एसडीएम निर्मला बिष्ट ने ध्वजारोहण किया। तहसीलदार यूसुफ अली ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया। झनकट, चकरपुर और मझोला के सरकारी विभागों एवं शिक्षण संस्थानों मेें भी ध्वजारोहण हुआ।
ईस्टर इंडस्ट्रीज फैक्टरी में मानव संसाधन एवं कारखाना प्रबंधक अजय मेहता ने ध्वजा रोहण किया। दीर्घकालीन सेवा काल के लिए कर्मचारियों को सम्मानित किया। वहां राम कुमार, गौरव ओझा, एसएस डंगवाल, एमएम सबरीगिरीशन, बीएस यादव, आरके शर्मा आदि थे। पॉलीप्लैक्स फैक्टरी, खटीमा फाइबर्स फैक्टरी में भी ध्वजारोहण किया गया।
सितारगंज में एसडीम कोर्ट, सेंट्रल जेल, तहसील, पालिका, सीएचसी, कोतवाली, विकास खंड कार्यालय, सिंचाई खंड कार्यालय, मंडी, सहकारी गन्ना विकास समिति, पशु चिकित्सालय, बीईओ कार्यालय ध्वजारोहण किया गया। जीजीआईसी, शैली स्कूल, एसएम पब्लिक स्कूल, जीएस कान्वेंट स्कूल, एसआरएम इंटरनेशनल स्कूल, जयपुरिया स्कूल, ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल, राजकीय महाविद्यालय, केशव सूर्यमुखी कालेज ऑफ एजुकेशन, सेपियंस स्कूल, किडजी स्कूल, मोहिंदर सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल, यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, श्रीमति त्रिवेणी देवी सर्वोदय इंटर कालेज, होली चिल्ड्रन एकेडमी, केवीएम पब्लिक स्कूल, गोल्डन हाईस्कूल, शक्तिफार्म के ग्रीनवर्ल्ड स्कूल, न्यू ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल, पाल कॉलेज, स्कॉलर्सवैली इंटरनेशनल स्कूल ने ध्वजारोहण किया। एसडीएम दफ्तर में विधायक सौरभ बहुगुणा व एसडीएम मुक्ता मिश्र ने स्वामित्व योजना के 15 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिए।
नानकमत्ता में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। नगर पंचायत, पुष्पा प्रियंका सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, परमानंद कांडपाल सरस्वती शिशु मंदिर, खीमा जोशी मेमोरियल इंटर कालेज, गोशन स्कूल, थाना, श्री गुरुनानक इंटर कॉलेज तपेड़ा, श्री गुरुनानक पीजी कॉलेज, गुरुनानक इंटर कॉलेज, श्री गुरुनानक एकेडमी, न्यू लाइट स्कूल, नगला के रामनिवास सरस्वती अग्रवाल सरस्वती मंदिर में ध्वजारोहण किया गया। (संवाद)
किसान भूषण पुरस्कार किसान अनिलदीप सम्मानित
इनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने वाले सिपाही नरेंद्र और जगदीश को डीजीपी ने किया सम्मानित
सितारगंज। डीएम रंजना राजगुरु ने बराड़फार्म के स्वामी काश्तकार अनिलदीप सिंह महल को कृषि क्षेत्र में किसान भूषण सम्मान से सम्मानित किया। अनिलदीप ने सम्मान के लिए तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी का आभार जताया। महल ने विभिन्न व नई तरह की प्रजाति की लाल भिंडी, काला गेहूं, काला चावल आदि का उत्पादन किया है। तत्कालीन तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी ने फार्महाउस का निरीक्षण कर किसान की उच्च स्तरीय कृषि सोच को देखते प्रोत्साहन दिलाने के लिए डीएम को पत्र लिखा था।
इधर हरियाणा के कुख्यात इनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने वाले सिपाही नरेंद्र यादव, जगदीश लोहनी को डीजीपी ने देहरादून में सराहनीय सेवा सम्मान से सम्मानित किया। नगर की बाईपास कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे हरियाणा के कुख्यात इनामी बदमाशों को गत 17 नवंबर को सिपाही नरेंद्र यादव, जगदीश लोहनी ने पकड़ा था। बदमाशों ने सिपाही नरेंद्र यादव पर जानलेवा हमला भी किया था। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों की कुंडली खंगाली थी। उन पर हरियाणा, दिल्ली, पंजाब सहित कई राज्यों में हत्याओं के कई मुकदमे दर्ज होने सामने आया था। हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों पर लाखों रुपये का इनाम ाोषित किया था। डीजीपी अशोक कुमार ने दोनों सिपाहियों को उनके साहसिक कार्यों के लिए देहरादून में सराहनीय सेवा सम्मान से सम्मानित किया। (संवाद)
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित करती डीएम रंजना राजगुरु।- फोटो : RUDRAPUR
पुलिस लाइन में झांकी के दौरान सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर पुलिस लाइन में परेड में शामिल जवान, सलामी लेतीं डीएम रंजना राजगुरु।- फोटो : RUDRAPUR