फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से बैटरी चुराकर भागे ट्रक ने बैरियर तोड़ा

विज्ञापन
खटीमा के सत्रहमील पुलिस चौकी में खड़ा बिना नंबर का ट्रक। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। क्षेत्र में पुलिस की सुस्ती ने बदमाशों के हौसले बुलंद कर दिए हैं। सोमवार की रात एक ठेकेदार के आवास के बाहर खड़े ट्रक से बैटरी चुराने का मामला सामने आया है। घटना का सुराग लगने पर जब ट्रक मालिक ने अपने बेटे संग आरोपी का पीछा किया तो पिता-पुत्र घायल हो गए। बरेली के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। चोरी में प्रयुक्त बिना नंबर के ट्रक को सत्रहमील चौकी पुलिस ने पकड़ लिया था। इधर, इस संबंध में जब कोतवाल और जिले के एसएसपी से संपर्क किया गया तो उन्होंने घटना से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन

खटीमा के ग्राम भूड़ स्थित ठेकेदार लाल बहादुर कुशवाहा ने बताया कि सोमवार रात उन्होंने अपने आवास के बाहर ट्रक खड़ा किया था। इसी रात दो बजे बदमाशों ने उनके ट्रक के बराबर में अपना बिना नंबर का ट्रक खड़ा कर दिया। इसके बाद अज्ञात बदमाश उनके ट्रक से बैटरी खोलकर अपने ट्रक में लेकर जाने लगे। जाग होने पर कुशवाहा ने अपने दोनों बेटों सौरभ और शुभम को साथ लिया और कार में सवार होकर बदमाशों का पीछा किया। कुशवाहा ने बताया कि मैंने अपनी कार बिना नंबर के ट्रक के आगे लगाई और इसे रुकवा दिया। इसके बाद मैं पीछे से तो बेटा सौरभ आगे से ट्रक में दाखिल हुआ। आरोपी ट्रक चालक ने असलहा दिखाकर हमें नीचे गिरा दिया और फरार हो गया। हमने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सत्रहमील चौकी पुलिस ने भी इस ट्रक को रोका लेकिन वह हल्दी घेरा बॉर्डर पर लगाए गए बैरियर को तोड़ता हुआ भाग निकला। इसके बाद पुलिस टीम ने भी ट्रक का पीछा किया। ट्रक चालक मझोला के पास वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
चौकी के एसएसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बैटरी चोरी के आरोप में बिना नंबर का ट्रक पकड़ा है। तहरीर मिलने पर ही कार्रवाई की जाएगी। इधर, कोतवाल नरेश चौहान से जब घटना के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने जानकारी से इनकार किया। इसके बाद कोतवाल ने बरेली में इलाज करा रहे घायलों को फोन कर जानकारी ली।
विज्ञापन

खटीमा की घटना के संबंध में मुझे जानकारी नहीं है। मैं कोतवाल से पता करता हूूं। अगर ऐसा मामला सामने आता है तो जांच कराकर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-डीएस कुंवर, एसएसपी ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें