फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने निकाली विशाल कलश यात्रा

विज्ञापन
रुद्रपुर में किच्छा बाईपास पर कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी में चार दिवसीय अखंड महानाम संकीर्तन से पहले महिलाओं ने विशाल कलश यात्रा निकाली। सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में एकत्र हुए। वहां से पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली।
विज्ञापन

इंदिरा कॉलोनी, काशीपुर बाईपास रोड, डीडी चौक, किच्छा बाईपास रोड होते हुए श्रद्धालु झील पर पहुंचे। वहां महिलाओं ने कलश में जल भरा। इसके बाद महिलाएं भजन गाते और जयकारे लगाते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंचीं और कलश स्थापित किए गए। आयोजक गोविंद राय ने बताया कि मंगलवार से मंदिर परिसर में अखंड महानाम संकीर्तन का आयोजन होगा। इसमें दूरदराज से कीर्तन मंडली पहुंचेंगी। वहां मोनिका, पिंकी, ज्योति, चंचला, प्रियंका, सपना, अंजलि, तपन मजूमदार, दुलाल राय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें