फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

विज्ञापन
खटीमा में नोजगे स्कूल में वसंत पंचमी पर्व मनाते विद्यार्थी एवं शिक्षक। संवाद - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। नोजगे पब्लिक स्कूल एवं डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी में ऑनलाइन एवं वर्चुअल वसंत पंचमी उत्सव मनाते हुए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।
विज्ञापन

नोजगे स्कूल में वसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजन समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल प्रबंधक सुरेंदर कौर एवं प्रधानाचार्य आरिज अल्वी ने मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद वसंत ऋतु पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बाल कवि सम्मेलन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन किया गया। इसमें अंशिका ज्याला, रितिक भटनागर, आयरा अल्वी, अंशिका फुलारा, जानवी गोस्वामी, आराध्या सिंह, सरस शुक्ला, उमेश बोरा, जिया भट्ट, रुद्र प्रताप, पायल चुफाल, अपूर्वा रघुवंशी, लक्ष्य ग्रोवर, दीपाली यादव, प्रार्थना दिगारी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

संचालन कौशल्या सिंह एवं मीनू सक्सेना ने किया। वहां दीपा भट्ट, दीपा उपाध्याय, गीता धामी, गिरीश जोशी, बालकृष्ण थापा, रोनित कुमार, अमित शर्मा आदि थे।
इधर डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी में वर्चुअल वसंत पंचमी उत्सव मनाया गया। स्कूल की ओर से आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। स्कूल प्रबंधक धीरेंद्र चंद्र भट्ट ने कहा कि वसंत पंचमी वसंत ऋतु के आगमन पर मनाई जाती है। वसंत पंचमी का दिन कला और संगीत की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है। वहां प्रधानाचार्य अंजू भट्ट, प्रेमा भट्ट, चंद्रकांत पनेरु, मनीष चंद, विक्टर आईवन, प्रभा जोशी, गीता पांडेय, नर सिंह कुंवर, रेनू उपाध्याय आदि थे।

खटीमा में डायनेस्टी स्कूल में वर्चुअल माध्यम वसंत पंचमी मनातीं छात्राएं।- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें