बाजपुर में चीनी मिली गेस्टहाउस मार्ग स्थित एक घर में होली गायन करतीं महिलाएं।
- फोटो : BAZPUR
होली नजदीक आते ही घर-घर में बैठकी होली का रंग जमने लगा है। पर्वतीय समाज की महिलाओं ने सोमवार शाम को देवेंद्र रावत के आवास पर बैठकी होली का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं ने होली खेले पशुपति नाथ धन धन बाला में, पहाड़ की होली रे साबुने साथ गई मिल जुलके, मांठू माठ जुला होली खेलुना सर सुरु जानु आदि गीत प्रस्तुत किए।
इन होली गीतों पर महिलाएं खूब थिरकीं। इस मौके पर बबली जोशी, उमा पंतोला, अदीति जोशी, रितु नेगी, सरिता नेगी, कुसुम जोशी, पुष्पा पंत, प्रतिभा शर्मा, आशा सिंह, धरती चैनीयाल, सुशीला तिवारी, ममता तिवारी, अनन्या नेगी, विधि अग्रवाल, हिमाद्रि रावत आदि थे। (संवाद)
काशीपुर में बैठकी होली करते होल्यार।- फोटो : KASHIPUR