काशीपुर में बैठकी होली करते होल्यार।
- फोटो : KASHIPUR
न्यू चामुंडा विहार निवासी काशीपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के सचिव जीवन तिवारी के निवास पर रविवार को पर्वतीय समाज की ओर से बैठकी होली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में होल्यारों ने विभिन्न रागों पर होली गीतों का गायन किया। सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल का टीका लगाकर होली की बधाई भी दी।
महिला और पुरुष होल्यारों ने तबला और ढोलक की थाप पर ‘सईयां हम संग खेलो होरी, तोड़ो न प्रीत की डोर, सारी डार गयो मो पे रंग की गागर, सईयां होली पे डाले गुलाल, धावा बोल गए गिरधारी, होलिया में उड़े रे गुलाल, श्याम तेरे मंदिर में आदि गीतों की प्रस्तुति दी।
महिला और पुरुषों ने गायन के साथ नृत्य से भी बैठक में समा बांधा। तबले पर बसंत बिष्ट, हारमोनियम पर मोहित उपाध्याय, मदन मोहन पंत, श्याम कल्याण, शरद पंत ने संगत दी। कार्यक्रम में पुष्पा रौतेला, नीमा कांडपाल, सुमन पांडे, नमिता अग्रवाल, नीरजा भटनागर, लता कांडपाल, पूनम धयानि, मीना तिवारी, दीपा तिवारी, शांति नैनवाल, सुधीर अग्रवाल, मनमोहन सिंह नेगी, मन्नू पंत, योगेश जोशी आदि मौजूद रहे।