फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय ार्ग पर गहरे गड्ढों होने पर अधिकारियों के खलिफ किया प्रद्शन

विज्ञापन
ुल्तानपुर पट्टी में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी। नगर से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर गहरे गड्ढे होने से दुकानदारों और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे परेशान स्थानीय लोगों ने अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एनएच में घोसीपुरा पट्टी कला से जीआईसी तक गहरे गड्ढे हैं। शनिवार को व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर कहा कि गहरे गड्ढे होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कहा कि शनिवार सुबह बाजपुर एसडीएम एपी बाजपेई ने नगर का दौरा किया लेकिन उन्होंने भी इन गड्ढों पर कोई ध्यान नहीं दिया।
वहां पर मुजफ्फर हुसैन, शिव कुमार गुप्ता, नाजिम हुसैन, चंद्रपाल सैनी, रमेश वाल्मीकि, धर्मेंद्र सैनी, सुरेश कश्यप, शरीफ, ओमप्रकाश चंद्रा, यामीन, नंदन सिंह मौर्य आदि थे।
विज्ञापन

××××
एसडीएम ने ईओ को फटकार लगाई
सुल्तानपुर पट्टी। नगर में सफाई व्यवस्था की शिकायत पर शनिवार को एसडीएम एपी बाजपेई सुल्तानपुर पट्टी पहुंचे और नगर पंचायत के ईओ को फटकार लगाई।
एसडीएम ने नगरवासियों से नगर की समस्याएं पूछी। ईओ जीएस सुयाल ने नगर में स्वच्छता व्यवस्था के साथ अन्य कार्य के बारे में बताया। उन्होंने एसडीएम को बताया कि सुल्तानपुर पट्टी से सटे यूपी क्षेत्र मिलक नौ खरीद में नगर का पानी नालों द्वारा जाता है। लेकिन लोगों ने नालों पर अतिक्रमण किया है। जिससे ठीक से नालों की सफाई नहीं हो पाती।
नालों में पानी की निकासी न होने के कारण मोहल्ला श्याम नगर और होली चौराहे पर पानी भर जाता है। एसडीएम ने कहा कि रेलवे ट्रैक से लगी भूमि पर स्थानीय लोगों द्वारा कूड़ा डाला जा रहा है। उन्होंने ईओ को कूड़ा डालने वालों को खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
साथ ही बताया कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए ग्राम रामजीवनपुर में भूमि चिह्नित की है। यह प्लांट दो माह में तैयार हो जाएगा। पानी की निकासी के लिए स्वार एसडीएम से वार्ता कर हल निकाला जाएगा।
बारिश से सड़कों के गड्ढे बने तालाब
खटीमा। सीजन की हल्की सी एक बारिश से मार्गों के गड्ढे तालाब में बदल चुके हैं। जलमग्न गड्ढों में धीरे-धीरे चलने वाले वाहन भी झटका खाकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। ग्राम तिगरी एवं अमाऊं के संपर्क मार्ग जलमग्न स्थिति में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें