फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल के जयघोष से गूंज उठा शहर

Fri, 10 Jan 2025 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सिख समुदाय ने नगर कीर्तन निकाला। इस दौरान पूरा शहर जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। बृहस्पतिवार को गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर पीलीभीत रोड स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक सत्संग सभा से नगर कीर्तन निकाला गया। इसकी अगुवाई पंच प्यारे कर रहे थे। नगर कीर्तन का सिख समुदाय सहित स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
नगर कीर्तन में गुरु गोविंद सिंह की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मुख्य चौक पर नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा समेत राजनैतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने पंच प्यारों का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

साथ ही रंजीत अखाड़ा रुद्रपुर के जत्थे ने हैरत अंगेज करतब दिखाए। नगर कीर्तन नगर टनकपुर रोड से होते हुए सितारगंज रोड से होकर पीलीभीत रोड स्थित गुरुद्वारे पर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन भी किया गया। नगर कीर्तन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
वहां पर गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष हरभजन सिंह खिंडा, जगजीत सिंह मल्ली, रमनदीप सेठी, अनिल बत्रा, भगवान सिंह, हरीश बत्रा, जतिन ग्रोवर, डॉ. बलजीत सिंह, मदन सिंह, कुलदीप सिंह, सुखविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह महल, जसवंत सिंह, संजीव बत्रा, बलदेव सिंह, विजय अरोड़ा, मनोज गुलाटी आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें