खटीमा के नौगवाठग्गू में कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं।
- फोटो : KHATIMA
ग्राम नौगवाठग्गू स्थित राम-जानकी मंदिर की श्रद्धालु महिलाओं ने 20 किमी कलश यात्रा निकाली। महिलाओं ने झनकईया स्थित पवित्र शारदा का जल लेकर राम-जानकी मंदिर का जलाभिषेक किया। इसके साथ ही 23 मार्च तक आयोजित होने वाले श्री शतचंडी महायज्ञ एवं श्री रासलीला समारोह का शुभारंभ पं. अंतराम की देखरेख में हुआ।
मंदिर कमेटी अध्यक्ष डॉ. प्रेम शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि कलश यात्रा के बाद शाम पांच बजे यज्ञशाला में अग्नि प्रवेश हुआ। इस दौरान ग्राम प्रधान ललिता राणा, मंदिर कमेटी उपाध्यक्ष नूर सिंह राणा, विनोद कुमार श्रीवास्तव, सचिव ओमप्रकाश राणा, कोषाध्यक्ष नरेश राणा, विनोद सिंह राणा आदि थे। (संवाद)