खटीमा के चकरपुर में दशहरा पर्व पर रामलीला मंचन स्थल पर सुंदरकांड का पाठ कराते कमेटी पदाधिकारी।
- फोटो : KHATIMA
कोरोना संक्रमण से बचाव को ध्यान में रखते हुए शिव रामलीला कमेटी की ओर से इस वर्ष दशहरे के अवसर पर रामलीला मंचन न कर सुंदरकांड का पाठ कराया गया। रविवार को रामलीला कमेटी अध्यक्ष सुरेश चंद राजा एवं पदाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन स्थित रामलीला मंचन स्थल पर दशहरे पर सुंदरकांड का आयोजन किया।
इस दौरान प्रसाद वितरण किया गया और क्षेत्रवासियों को विजयादशमी की बधाई दी गई। वहां वक्ता मैनेजर अधिवक्ता गोपाल सिंह बिष्ट, भैरव दत्त पांडेय, हरगोविंद उप्रेती, भुवन पांडेय, हिमांशु बिष्ट, जीवन सिंह पोखरिया, सुधीर वर्मा, मोहन सिंह सामंत, अजय पोखरिया, प्रकाश उपाध्याय, ललित भट्ट, कृष्णपाल शर्मा, कमान सिंह जीना, मनोहर सिंह बिष्ट आदि थे।