फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मैदान में रावण का पुतला जलाया

विज्ञापन
सितारगंज रामलीला मैदान में धूं-धूंकर जलता रावण का पुतला। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। कोरोना काल में बंद रामलीला मंचन की वजह से दो दिन तक चली रामायण का रविवार को समापन हो गया। दशहरे के मौके पर रामलीला कमेटी की ओर से मैदान में करीब दस फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया।
विज्ञापन

कमेटी के संयोजक राकेश त्यागी ने बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा की सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कोरोना को देखते हुए इस बार शारदीय नवरात्र के मौके पर रामलीला का मंचन नहीं किया गया। दशहरा मनाने के लिए दो दिन के रामायण पाठ का आयोजन किया गया था जिसका हवन पूजन के साथ समापन हो गया।
वहां सह संयोजक एमपी तिवारी, पवन अग्रवाल, राजू हरियाणवी, अरविंद चौरसिया, भगवान सिंह भंडारी, सुरेश अग्रवाल, मनजीत सिंह ज्ञानी, महिपाल चौहान, सरबजीत माटा, अजय कौशल, दीपचंद कौशल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें