सितारगंज में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सजाई गई जामा मस्जिद।
- फोटो : SITARGANJ
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर उलेमाओं ने तकरीरें कर हजरत मोहम्मद साहब का पैगाम लोगों तक पहुंचाया। उलेमाओं ने कहा कि नबी ने पूरी दुनिया में मोहब्बत, अमन और भाईचारे का पैगाम दिया है। रसूले अकरम की यौमे पैदाइश के मौके पर शुक्रवार को काशीपुर में जुलूस निकाला जाएगा।
ईदगाह कमेटी के सदर हसीन खान व जुलूस कमेटी के सचिव माजिद अली ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते 200 लोगों को जुलूसे मोहम्मदी में शामिल होने की अनुमति मिली है। जुलूस शुक्रवार को सुबह आठ बजे अल्ली खां चौक से शुरू होगा। जो निर्धारित रूट से होकर वापस अल्ली खां पहुंचेगा। पैगंबर मोहम्मद की यौमे पैदाइश को लेकर सभी मोहल्लों में सजावट की जा रही है। संवाद