फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर/केलाखेड़ा/किच्छा। नगर स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान ने छबील लगाकर राहगीरों को शर्बत पिलाया।
विज्ञापन

मंगलवार को श्री गुरुद्वारा साहिब में गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर श्री अखंड पाठ साहिब के भोग लगाए गए। इस दौरान रागी जत्थों ने कथा, शबद कीर्तन और गुरमति विचारों से संगत को निहाल किया। दूर दराज से आई संगत ने कोविड के नियमों का पालन किया। वहां हजूरी ग्रंथी ज्ञानी राजेंद्र सिंह ने संगत से गुरुओं के बताए मार्गों पर चलकर जीवन को सफल बनाने की अपील की। वहां पर दर्शन सिंह, मंगल सिंह, प्रेम सिंह, ज्ञानी मुख्तार सिंह, माता मनमीत कौर आदि थे।
इधर, केलाखेड़ा गुरुद्वारा साहिब में मंगलवार को गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर धार्मिक दीवान सजाया गया। इस दौरान हेड ग्रंथी बाबा कुलदीप सिंह, भाई हरजिंदर सिंह सहित रागी जत्थों ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं, शबद कीर्तन, अरदास के बाद सेवादारों ने प्रसाद वितरण किया और छबील लगाई। वहां परमजीत, हरजिंदर सिंह, अजीत सिंह, ज्ञानी सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, जरनैल सिंह, मनमीत सिंह, साहिब प्रीत सिंह, सिमरनजीत सिंह, कुलदीप सिंह आदि थे। इधर, किच्छा में गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस के मौके पर नगर के आवास विकास कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा नानक दरबार, पुरानी मंडी स्थित गुरुद्वारे व आजादनगर स्थित गुरुद्वारे में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान चने के साथ मीठे पानी का प्रसाद वितरित किया गया। वहां प्रीतम सिंह, मुख्त्यार सिंह, जितेंद्र सिंह संधू, जुगराज सिंह, अमित सिसोदिया, कमल शर्मा, परमजीत खुराना, भूपेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें