फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्वक मनाया मोहर्रम, पुलिस बल रहा तैनात

विज्ञापन
काशीपुर में मोहल्ला अल्ली खां स्थित करबला मैदान में मेहंदी के साथ ताजियेदार। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
कोरोना के कारण मोहर्रम प्रतीकात्मक रूप से मनाया गया। यौमे आशूरा (10वीं मोहर्रम) पर नवासा-ए-रसूल हजरत इमाम हुसैन की शहादत को यादकर नियाज की गई। संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने सिर्फ एक ताजिया निकालने की अनुमति दी थी। रविवार शाम मोहल्ला अल्ली खां स्थित मेहंदी के मिलाप के पास से ताजिया निकाला गया।
विज्ञापन

इसमें कमेटी के सदर समेत 10 लोगों ने शिरकत की। करबला मैदान पर पहुंचकर ताजिया दफन कर रस्म अदायगी की गई। इस मौके पर लोगों ने अपने घरों में भी दरूद फातिहा की। मोहर्रम की 10वीं की रात वर्चुअल तकरीरों के जरिए इमाम हुसैन के करबला के वाकिये को याद किया गया।
रस्मी ताजियेदारी में कर्बला कमेटी के अध्यक्ष रफी खान, मोहर्रम कमेटी के सदर इनाम एडवोकेट, हाजी कमर नईम, मेहराज हुसैन, सिराज हुसैन, पप्पू मंसूरी, इलियास माहीगीर, मो साजिद, मोहसिन, शाहनवाज एडवोकेट, हाजी अतर नईम, जीशान, सैफ अली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

शांतिपूर्वक मनाया मोहर्रम, पुलिस बल रहा तैनात
बाजपुर/केलाखेड़ा। कोरोना के चलते रविवार को मोहर्रम के अवसर पर करबला जाने वाले रास्ते पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। मुसलिम समाज के लोगों ने घरों में और अपने-अपने गांव के इमामबाडे़ में ताजियों को रख कर कोरोना से निजात और देश में अमन शांति के लिए दुआएं कीं।
सीओ दीपशिखा अग्रवाल, कोतवाल संजय पांडेय ने क्षेत्र में भ्रमण कर जायजा लिया। इधर केलाखेड़ा में बच्चे छोटे छोटे ताजियों को लेकर आए। मोहर्रम सौहार्दपूर्ण रूप से मनाया गया। एसओ प्रभात कुमार, एसआई सुशील कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। संवाद
जुलूस निकालने पर दो नामजद, 10 अज्ञात पर केस
जसपुर। मोहर्रम का जुलूस निकाल रहे दो लोगों को पुलिस ने नामजद कर दस अज्ञात के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज किया है। बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज गोविंद सिंह अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे वह एसआई मनोज जोशी के साथ पतरामपुर रोड पर गश्त कर रहे थे।
लकड़ी मंडी के पास 12 लोग मोहर्रम का जुलूस निकालते दिखे जो पुलिस को देखकर भाग गए। इनमें से दो लोगों की पहचान माजिद हुसैन निवासी मोहल्ला भट्टा कॉलोनी और राशिद अहमद निवासी मोहल्ला जटवारा के रूप में हुई है। दोनों लोगों के साथ ही 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें