गुरु गोविंद सिंह महाराज जी के प्रकाश पर्व पर रविवार को बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने भव्य प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से गांव चकरपुर निवासी जीवन सिंह सैनी के आवास पर पहुंची। हेड ग्रंथी राजेंद्र सिंह ने अरदास कर प्रभात फेरी शुरू की।
इस दौरान संगत ने भजन-कीर्तन, शबद गायन के साथ ही सुख-शांति की अरदास की। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा और निशान साहिब पर माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहां गुरमीत सिंह सैनी, रंजीत सिंह, अभिनूर, बाज सिंह, तरनजीत सिंह, रंजीत सिंह, अवतार सैनी, तरन खन्ना, अमरीक सैनी, हरप्रीत सैनी, सुखविदर कौर, सरताज सैनी, लवली, गगनदीप सिंह, ज्योति खन्ना, गुरप्रीत सैनी, कृष्णा कौर, परमजीत कौर, कुलवंत कौर, मनप्रीत, सिमरन आदि थे। (संवाद)
इस साल नगर कीर्तन नहीं निकलेगा
बाजपुर। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के पूर्व प्रधान दलजीत सिंह रंधावा ने बताया कि कोविड के चलते इस बार श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर निकलने वाला नगर कीर्तन नहीं निकाला जाएगा। जबकि पांच जनवरी को गुरु प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में समागम होगा। गुरु पर्व को लेकर प्रभात फेरियां भी सोमवार को संपन्न हो जाएंगी। (संवाद)