फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 1200 सीएससी सेंटर व बैंकों में बनने लगे आधार कार्ड

विज्ञापन
रुद्रपुर के इंदिरा चौक स्थित एसबीआई में आधार कार्ड बनवाने के लिए खड़े लोग। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
लोगों के लिए अच्छी खबर है कि जिले के 1200 जन सुविधा केंद्र (सीएससी) और 30 बैंकों में आधार कार्ड बनने लगे हैं। सीएससी जिला कॉर्डिनेटर की ओर से सीएससी केंद्रों में आधार कार्ड बनने के निर्देश मिल चुके हैं। वहीं लीड बैंक कार्यालय की ओर से बैंकों को आधार कार्ड बनाने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। रुद्रपुर एसबीआई की मुख्य शाखा में 18 नवंबर तक आधार कार्ड टोकन की बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना काल में लोगों को आधार कार्ड नहीं बनने से काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी हैं। यूआईडीएआई की ओर से आधार केंद्र चालू करने के निर्देश मिलने पर सीएससी और जिले के 30 बैंकों में आधार कार्ड बनवाने की सुविधा मिल गई है। जिले में एकमात्र रुद्रपुर मुख्य डाकघर में ही पहले आधार कार्ड बनाए जा रहे थे जिसमें रोजाना काफी भीड़ हो रही थी। उसके बाद धीरे-धीरे खटीमा, किच्छा, काशीपुर में डाकघर की ओर से ही आधार कार्ड बन रहे थे।
आधार कार्ड की सुविधा वाले 30 बैंकों व जिले के 1200 सीएससी में यूआईडीएआई की ओर से निर्देश मिलने पर आधार कार्ड केंद्रों को खोल दिया गया है। वहीं जिन सीएसएसी में तकनीकी कारणों से आधार कार्ड बनना शुरू नहीं हुए हैं वे कुछ ही दिनों में शुरू हो जाएंगे। खेड़ा स्थित सनी सीएससी सेंटर के संचालक सनी चौधरी ने बताया कि यूआईडीएआई की ओर से सीएससी सेंटर खोलने के निर्देश मिल गए हैं। वहीं, लीड बैंक अधिकारी केडी नौटियाल ने बताया कि जिले के 30 बैंकों में आधार केंद्र संचालित होते हैं जिन्हें खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें