फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ट्रेडिंग का झांसा देकर सात लाख की क्रिप्टो करेंसी की साफ

Sat, 09 May 2026 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेशपुर। क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति का वॉलेट हैक कर सात लाख से अधिक की डिजिटल क्रिप्टो करेंसी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खटोला गांव निवासी सुखवंत सिंह ने बताया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से खुद को हल्द्वानी निवासी बताकर एक व्यक्ति ने उससे यूएसडीटी (यूएस डॉलर टेथर) क्रिप्टो खरीदने की पेशकश की। आरोपी ने 18 अप्रैल को 7500 यूएसडीटी खरीदने की बात कही।
उसने बताया कि उसके पास 7350 यूएसडीटी है जिसका मूल्य सात लाख 10 हजार रुपये है। इसके बाद साइबर ठगों ने व्हाट्सएप कॉल कर स्क्रीन शेयर करने को कहा। स्क्रीन शेयर करते ही ठगों ने उनका वॉलेट हैक कर उसके सभी यूएसडीटी उड़ा दिए। ठगी का पता चलने पर उसने जब कॉल किया तो नंबर बंद पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें