फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शिवरात्रि मेले में उमड़ रही श्रद्धालुओंं की भीड़

Wed, 05 Mar 2025 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
दिनेशपुर के रामबाग मेले में लगा झुला। 
विज्ञापन
दिनेशपुर। रामबाग के प्राचीन शिव मंदिर में चल रहा नौ दिवसीय शिवरात्रि मेला पूरे शबाब पर है। मेला देखने के लिए बुक्सा समुदाय के साथ अन्य वर्ग के लोग पहुंच रहे हैं। विभिन्न प्रकार की दुकानें, झूले, चरखे, खानपान की दुकानें लोगों को आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन

सातवें दिन बड़ी संख्या में लोग मेला देखने पहुंचे। विभिन्न प्रकार के व्यंजन के साथ पकौड़ी की दुकानों पर भारी भीड़ जुटी रही है। रात्रि में मंदिर परिसर में हो रहे शिव भजनों से माहौल भक्तिमय हो रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से मेले में पुलिस कर्मियों के साथ पीएसी और होमगार्ड के जवानों को लगाया गया है। मेले के अस्थायी चौकी प्रभारी नवीन सुयाल ने बताया कि छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मेला शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। व्यवस्थापक राकेश सिंह और नित्यानंद मंडल ने बताया कि मेले में आने वालों के लिए तमाम सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। मेला छह मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें